Friday, March 9, 2012

प्यार की ये एक कहानी

आओ आज आप सब एक सच्ची प्रेम कहानी सुनाता हू
ये कहानी है एक लड़के की जो एक लड़की से बेहद प्यार करता था
वो उस लड़की को अपने प्यार का इजहार करना चाहता था पर चाह कर भी वो कह नहीं पता था आप सभी जानते है जिसे कोई चाहता है उससे बात भी करना थोडा मुश्किल हो जाता है
वो लड़की उस लड़के से बात तो करती थी मुस्कुराती थी
पर वो लड़का उसे बोल ही नहीं पा रहा था वो उसे रुकवाता तो था पर बोल नहीं पाता था ऐसा उसके साथ कई बार हुआ
ऐसा लगभग ५ साल तक चला पर वो अब भी उसे बोल नहीं पाया था फिर वो लड़की कही १ साल के लिए चली गयी
जब वापस आई तो उसके बोलने चलने का अंदाज चेंज हो गया था लड़का फिर भी उसे दिलो जान से चाहता था
पर उन दोनों ने अभी तक मतलब जब से वो आई थी तब से बात नहीं किये थे
फिर लड़के ने आखिर कार उसे अपने दिल की बात बताने की ठान ली
और एक दिन उसने उसे रोका और कुछ देर ऐसे ही बात करने के बाद उसने अपने दिल की बात उससे कह दी
वो लड़की न तो कुछ बोली न नाराज हुई न हँसी और वह वहा से चली गई लड़का सोचा उससे बाद में पूछ लूँगा
और वो यही सोच में रहा
एक दिन वो लड़की फिर कही चली गई उस लड़के ने सोचा आ जायेगी पर बाद में मालूम हुआ उसकी शादी हो गई
उस लड़के को आज ये गम नहीं की उसकी शादी हो गई आज भी उसे दुःख इस बात का है की उसे आज भी उसके सवालो का जवाब नहीं मिला मतलब उस लड़के को की उस लड़की का वहा से जब उसने उसे अपने दिल की बात बताई थी और वो बिना कुछ कहे वहा से चली गई उसका ज़वाब नहीं मिल पाया की वो भी उससे प्यार करती थी या नहीं
आज भी वो इस इंतजार में है
की उसका ज़वाब मिल जाये

2 comments:

  1. use pahle bol dena chahiye tha,,,,,usne late kar diya,,,aur shayad o ladki usse pyar karti rahi hogi,

    ReplyDelete