Saturday, May 19, 2012

अब लीजिये यू ट्यूब डाउनलोडिंग का मजा ,..


बहुत सारे यू ट्यूब वीडियोज कभी कभी पसंद आ जाते हैं।दिल बहुत करता है की इन्हें डाऊनलोड किया जाये।लेकिन डाऊनलोड करना भी मुश्किल सा लगता है।पहले मैंने यू ट्यूब डाउनलोडिंग के लिए बहुत सारे सोफ्ट्वेयरस डाऊनलोड करके देखे।लेकिन डाउनलोडिंग का रिजल्ट जैसा मै चाहता था वैसा ना मिला।आखिर कार बहुत बार सर्चिंग करने के बाद एक सोफ्टवेयर मिला।उसे यूज करके देखा तो दिल संतुष्ट हो गया।की वाकई इससे बेहतर और कोई सोफ्टवेयर नही मिला।तब से लेकर आज तक उसी सोफ्टवेयर को यूज कर रहा हूँ।और मै इसके रिजल्ट से खुश हूँ।मैंने सोचा की जिस तरह मैं इंटरनेट दुनिया में नया था और काफी सर्चिंग करने के बाद किसी चीज को हासिल करता था ,वैसे ही मेरे भाई बहुत सारे होंगे जो नये होने की वजह से काफी सर्चिंग करके किसी चीज को हासिल करते होंगे।चलो उनके लिए कुछ तो आसानी हो जाएगी।ये यू ट्यूब वीडियोज डाउनलोड करने का बेहतरीन सोफ्टवेयर है।आप इसे डाउनलोड कीजिये ,आपको किसी दुसरे सोफ्टवेयर की शायद जरुरत ही नही पड़ेगी।और इसकी एक और ख़ास बात ये है की ये फ्री वर्जन भी है।आप इस सोफ्टवेयर को डाऊनलोड करके अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर दीजिये।और जब भी यू ट्यूब वीडियो डाऊनलोड करना हो तो इसे ओपन करके वीडियो का  लिंक इसमें पेस्ट कर दीजिये।और साथ ही  भी कर लीजिये की आपको वीडियो की कौन सी फ़ाइल चाहिए।यानि किस फोर्मेट में आप इस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं।सलेक्ट करने के बाद डाउनलोड पर क्लीक कर दीजिये ,और देखिये की आपका वीडियो कितनी जल्दी डाउनलोड होता है।



अब इंटरनेट से विज्ञापनों को कहें अलविदा


सर्फिंग करते हुए वेबसाइट्स पर लगे विज्ञापन आपका ध्यान भटकाते तो हैं ही आपके इंटरनेट की बैंडविथ भी बर्बाद करते हैं । अब अलग अलग ब्राउजर पे एड ब्लोकर लगाने की बजाये एक ही टूल से आप सभी ब्राउजर पर विज्ञापन से मुक्ति पा सकते हैं ।

इस टूल का नाम है AdFender और ये आपके नाम की ही तरह आपकी विज्ञापनों से सुरक्षा करता है ।

इस टूल को इंस्टाल करने के बाद ये आपके कंप्यूटर के साथ ही शुरू हो जाया करेगा और जिस तरह अपने डेटाबेस के आधार पर एंटी वायरस काम करके वायरस को रोकता है लगभग उसी तरह से आपके ब्राउजर पर विज्ञापनों को रोकता है ।

एंटी वायरस की ही तरह ये अपने डेटाबेस को अपडेट करता रहता है ताकि ये हमेशा बेहतर काम करता रहे ।

ये लगभग सभी प्रमुख इंटरनेट ब्राउजर जैसे Internet Explorer, Firefox, Chrome, Safari, Opera, Avant, K-Meleon, Maxthon, Lunascape, Epic आदि पर उपयोगी है ।


एक बार ये टूल इंस्टाल करने के बाद वेबपेज और इंटरनेट की स्पीड में फर्क आप जरुर महसूस करेंगे ।

सिर्फ 1.6 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें


दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है । 

एक मज़ेदार पोर्टेबल फोटो animation टूल


दोस्तों आज मैं आप लोगो के लिए एक मजेदार फोटो एनीमेशन फोटो टूल लेकर आया हूँ। इस सॉफ्टवेर का नाम है 

morpheus 3.11. build 4112 वर्जन। यह सॉफ्टवेर पूरी तरह पोर्टेबल है, आपको इसे इंस्टाल करने की भी जरूरत नहीं है

दोस्तों अब आप पूछेंगे की इस सोफ्टवेर से क्या होता है? 
दोस्तों मैं आप लोगो से यह बता देना चाहता हूँ की इस सॉफ्टवेर से आप दो या अधिक फोटो को मिला कर एक gif,swf,avi फाइल बना सकते है। मेरे कहने का मतलब यह है की एक ऐसी फोटो बना सकते है, जिसमे व्यक्ति का चेहरा बदलता हो, जैसा की हम कई टीवी चेनलो में देखते है। 
उदाहरण के लिए मैंने यह चित्र इस सॉफ्टवेयर की सहायता से बनाया है। 



तो दोस्तों इस सॉफ्टवेर से आप भी आसानी के साथ चित्रों को बना सकते है। बस आपको थोड़ी कोशिश करनी पड़ेगी इसको चलाना सिखने के लिए। 
वैसे यह आसान है, मैं अगर इस सॉफ्टवेयर को चला सकता हूँ, तो आप क्यों नहीं? मैं भी तो आप की तरह हूँ। 
इंस्टाल करने का तरीका:- दोस्तों अब आप कहेंगे, अरे भाई तुम तो कह रहे थे की यह पूरी तरह पोर्टेबल है तो इसे इंस्टाल करने की क्या जरूरत है। 
दोस्तों यह पूरी तरह पोर्टेबल है, आपको इसे इंस्टाल करने की जरूरत नहीं है, परन्तु आपको यह काम करने की जरूरत है। सबसे पहले आप इसे डाउनलोड करले। फिर आप इसे mouse की सहायता से राईट क्लिक कर extract करले। 
यह आपको एक फोल्डर के रूप में प्राप्त हो जायेगा। 
उस फोल्डर में आपको दो और फोल्डर मिलेंगे। एक का नाम crack if need है और दुसरे का नाम portable है।  अब आप crack if need फोल्डर को खोले उसमे आप को morpheus.exe को कॉपी करके, आप portable फाइल के अंदर पेस्ट कर दे।  यह आपसे replace मांगेगा जिसे आप yes बटन पर क्लीक करदे।  अब आपका सोफ्टवेयर पूरी तरह फूल वर्जन में बदल जायेगा। 


पोर्टेबल फोटोशॉप सेवेन यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे

नोट:- इसे आप कभी अपडेट मत करना.

Friday, May 18, 2012

विडियो में अपना लोगो लगायें

विडियो देखते हुई उसके एक कोने में विडियो बनाने वाले का लोगो देखकर हमारे मन भी इच्छा जागृत होती है कि हम भी अपने बनाये विडियो में अपना लोगो लगायें,पर कैसे ?
तो आईये आज चर्चा करते है कि अपने विडियो में अपना लोगो कैसे लगाया जाय-

1-सबसे पहले आप यहाँ चटका लगाकर iWisoft Free Video Converter डाउनलोड कर अपने कंप्यूटर में संस्थापित करें|

2-अब अपने डेस्कटॉप पर बने इसके आइकन पर क्लिक कर इसे खोले|और ADD पर क्लिक कर अपने कंप्यूटर में सहेजी कोई विडियो फाइल इसमें जोड़े|



3-अब Edit पर क्लिक करें|



4- A.अब चित्र में दिखाए अनुसार Logo लोगो बटन पर क्लिक करे|

4- B.अपने कंप्यूटर में सहेजी विडियो फाइल चुने|

4- c.विडियो फाइल चुनते ही प्रीव्यू में आपको अपना लोगो दिखाई देगा जिसे आप माउस से पकड़ कर जहाँ रखना चाहते है वहां रख सकते है|



5-यदि आप अपने विडियो में कोई नाम लिखना चाहते है तो Text पर क्लिक करे और नीचे खुली जगह पर आप जो भी लिखना चाहते है लिखे, साथ ही प्रीव्यू विंडो में देखें आप अपने अक्षर जहाँ रखना चाहते है उन्हें माउस से उठाकर रख सकते है|



6-अब Start स्टार्ट बटन पर क्लिक कर दें, थोड़ी देर में का सन्देश दिखाई देगा जिस पर ओके बटन पर क्लिक कर दीजिये| अब दिखाई देने लगेगा आपका लोगो आपके विडियो पर|



यदि आप अपने विडियो का फाइल फोर्मेट भी बदलना चाहते है तो कोई दिक्कत नहीं विडियो एडिट करते समय ही आप Setting पर क्लिक कीजिये एक पर्ची खुलेगी जिसमे आप अपनी पसंद का फाइल फोर्मेट चुन लें|

कम्यूटर के हार्ड डिस्क की कार्य क्षमता को बढायें

हमारे कम्‍प्‍यूटर के धीमे चलने का कारण हार्डडिस्‍क की गति धीमी होना भी होता है आज एक आसान से तरीक से आप अपने कम्‍प्‍यूटर की हार्ड डिस्‍क की गति को तेज कर सकते है जिससे कम्‍प्‍यूटर की कार्य क्षमता मे सुधार होगा और आपका कम्‍प्‍यूटर चलेगा फास्‍ट ।
सर्वप्रथम Start Menu  &Ren – चित्रानुसार अनुसरण करे ।



Ren मे टाईप करें sysedit.exe  ओके पर क्लिक करें 

[Driver 32] के नीचे लाल रंग की जगह पर टाईप करे [irq14=4096]  इसके पश्‍चात इस बाक्‍स को क्रोस के निशान जो कोने मे है उस पर जाकर बन्‍द करे तो निम्‍न बॉक्‍स प्रदर्शित होगा



 ok  पर क्लिक करे । अब आपका कम्‍प्‍यूटर बेहतर रूप से कार्य करने की दिशा मे प्रयासरत है