Monday, May 28, 2012

फ़ायरफ़ॉक्स की गति से खुश नहीं हैं? वाटरफ़ॉक्स प्रयोग करें

image
वाटरफ़ॉक्स को खास तेज गति की ब्राउजिंग / इंटरनेट सर्फिंग के लिए ही बनाया गया है.
वाटरफ़ॉक्स की परिभाषा कुछ यूँ दी गई है -
Waterfox is a high performance browser based on the Mozilla Firefox source code. Made specifically for 64-Bit systems, Waterfox has one thing in mind: speed.
यह 64 बिट ब्राउजर है, जो आधुनिक 64 बिट सिस्टमों के लिए खासतौर पर उपयोगी है.
यानी इसके सर्वोत्तम प्रयोग हेतु आपका कंप्यूटर आधुनिक और 64 बिट का होना चाहिए.
तो, यदि आप अपने ब्राउजर - चाहे वो क्रोम, फ़ायरफ़ॉक्स, ओपेरा, सफारी या इंटरनेट एक्सप्लोरर कोई भी हो, उसकी धीमी पेज रेंडरिंग से परेशान हों तो वाटरफ़ॉक्स एक बार जरूर आजमाएं.
मैंने इसका प्रयोग किया और पाया कि यह कई मामलों में क्रोम, फ़ायरफ़ॉक्स, ओपेरा और इंटरनेट एक्सप्लोरर के अधुनातन संस्करणों से ज्यादा तेज है. वैसे भी क्रोम का 64 बिट संस्करण विंडोज सिस्टम के लिए अभी उपलब्ध नहीं है. फ़ायरफ़ॉक्स और इंटरनेट एक्सप्लोरर 9 के 64 बिट संस्करण उपलब्ध हैं, मगर ये भी स्पीड के मामले में वाटरफ़ॉक्स से कई मामलों में पीछे हैं. वाटरफ़ॉक्स की पेज रेंडरिंग कमाल की है. इससे पहले मैं क्रोम व ओपेरा दोनों ही ब्राउजरों का प्रयोग करता था, मगर अब सिर्फ वाटरफ़ॉक्स ही तमाम कार्यों में उपयोगी हो रहा है.
वाटरफ़ॉक्स को मोजिल्ला फ़ायरफ़ॉक्स के मुक्त सोर्सकोड से ही बनाया गया है, मगर खासतौर पर 64 बिट सिस्टमों और तेज गति की ब्राउजिंग को ध्यान में रख कर इसमें परिवर्तन किए गए हैं.
वाटरफ़ॉक्स यहाँ से डाउनलोड करें -
ध्यान रहे कि विंडोज तंत्र में पहले आप विजुअल सी++2010 रीडिस्ट्रीब्यूटेबल यहाँ  से इंस्टाल कर लें.
आभार  

क्या आप जानना चाहते है कि आपका गूगल खाता आपके अलावा किसी अन्य कंप्यूटर पर खोला गया है?

क्या आपको लगता है की आपका गूगल खाता का कूटशब्द किसी और को पता चल गया है? क्या आप जानना चाहते है कि आपका गूगल खाता आपके अलावा किसी अन्य कंप्यूटर पर खोला गया है? इसके लिए गूगल ने आपके जीमेल खाता के अन्दर ही सुविधा दे रखी है... बस आपको उसका उपयोग के बारे मे जानकारी भर होना चाहिए। गूगल मेल मे दी गई इस सुविधा की मदद से आप उन सारे कंप्यूटर का आईपी पता जन सकते है जिनपर आपके गूगल खाता को खोला गया है। अब आप उसे अपने कंप्यूटर या जिस कंप्यूटर से आप गूगल खाता को खोलते है, उससे मिलान कर जान सकते है कि किसी अन्य कंप्यूटर से आपके खाते को खोला गया है या नही।
इसके लिए आपको जीमेल मे सबसे निचे मे दिए गए विवरण (Details) पर क्लिक करना होता है। इसे आप चित्र में देख सकते है


विवरण पर क्लिक करते ही एक नयी विण्डो मे गूगल आपके खाता पर लोग ऑन का पुरा विवरण दिखा देगा।
इसे आप चित्र मे देख सकते है।


बस आप थोड़ा सा प्रयास कर जान सकते है कि आपका जीमेल खाता किसी अन्य कंप्यूटर से खोला गया है या नही...

Saturday, May 26, 2012

Take Screenshot ये एक बहुत छोटा सिर्फ 599 kb का सॉफ्टवेर है|

कंप्यूटर स्क्रीन का स्क्रीन शूट लेने के लिए बहुत सारे फ्री सॉफ्टवेर उपलब्ध है इसी कड़ी में एक और सॉफ्टवेर है Take Screenshot ये एक बहुत छोटा सिर्फ 599 kb का सॉफ्टवेर है|इस सॉफ्टवेर के द्वारा आप बहुत आसानी से अपने कंप्यूटर स्क्रीन के किसी भी हिस्से का स्क्रीन शूट ले सकते हैं| इस सॉफ्टवेर के द्वारा लिया गया स्क्रीन शूट jpg फोर्मेट में होता है जिसको ऑनलाइन कही भी आसानी से अपलोड किया जा सकता है | 
        
 


Monday, May 21, 2012

एक बेहतरीन सोफ्टवेयर जो आपके सिस्टम के साथ आपके नेट की स्पीड भी बढाएगा

बहुत से ऐसे सोफ्टवेयर होते है जो आपके सिस्टम की बड़ी बड़ी परेशानी को चुटकियो में हल कर देते है जैसे आपका सिस्टम देर से खुलना या किसी सोफ्टवेयर का न हटना आज मैं आपकी इसी समस्या के समाधान के लिए एक बेहतरीन सोफ्टवेयर लेकर आया हु जो आपके किसी भी प्रोग्राम को जढ़ से हटा देगा और आपको उन सभी सोफ्टवेयर की जानकारी देगा जो कंप्यूटर स्टार्ट होने पर अपने आप ही चालू हो जाते है और उन्ही की वजह से आपका सिस्टम लेट खुलता है
ये एक ऐसा सोफ्टवेयर है जो उन सभी प्रोग्राम को रोकने का विकल्प देगा जिसकी वजह से आपका सिस्टम स्लो चलता है या नेट अपनी पूरी स्पीड से नहीं चलता ये सोफ्टवेयर आपकी सारी परेशानी का हल चुटकियो में कर देगा आप भी एक बार इस सोफ्टवेयर का इस्तेमाल करके जरुर देखे आपकी कसोटी पर ये सोफ्टवेयर खरा उतरेगा इस सोफ्टवेयर का साइज मात्र 6 MB है
इस सोफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे

Saturday, May 19, 2012

कम्पयूटर से Send Report Error को हटाये


 सर्वप्रथम my computer मे जाकर राईट क्‍लीक करे Properties पर क्‍लीक करे, advance tab पर क्‍लीक करे, error reporting button पर क्‍लीक करे,Disable error  Reporting पर क्‍लीक करे तथा ओके को सलेक्‍ट करे। चित्रानुसार भी समझ सकते है