निगाहों पे निगाहों के पहरे होते है, इन निगाहों के घाव भी गहरे होते है ना जाने क्यों कोसते है लोग बद्सुरतो को ,बरबाद करने वाले तो हसीं चेहरे होते है
Thursday, February 16, 2012
आप के इ मेल को हैक किया जा सकता है या नहीं ?
आप के कंप्यूटर के लिए एक फ्री अलार्म घडी |
click here for download.
अपने कंप्यूटर को सुधारे आसानी से (www.nirajsharma143.blogspot.in)

कितनी ही बार हम कंप्यूटर की खराबियों से अपना कीमती वक्त और डाटा गवां देते है पर कंप्यूटर की खराबियों को ठीक करने बस फॉर्मेट करना ही एकमात्र विकल्प नहीं होता ।
एक छोटा मुफ्त पोर्टेबल टूल जो आपके कंप्यूटर को ठीक करने में आपकी मदद करेगा ।
इस टूल का नाम है Windows Repair और ये अपने नाम के अनुसार आपके विंडोज को रिपेयर करता है ।
इसमें आप 5 आसान चरणों में अपनी कंप्यूटर की समस्याओ को ठीक कर सकते हैं ।
पहले चरण में आपको वायरस आदि से आई खराबियो के लिए टूल डाउनलोड करने कहा जाएगा आप अगर कोई अच्छा एंटी वायरस पहले से ही उपयोग कर रहें है तो इस चरण को उपयोग ना करके सीधे दुसरे चरण से शुरुआत कर सकते हैं ।
दुसरे चरण में Disk Check , तीसरे में System File Check , चौथे चरण में System Restore Point Create/Restore करने कहा जाएगा (इस System Restore Point Create चरण में करना सुरक्षा के लिहाज से जरुरी है ) ,
चरण में Basic, Advanced या Custom mode के जरिये आपके कंप्यूटर को सुधारा जाएगा । आप इनमें से अपनी सुविधा के अनुस्सर एक विकल्प चुन सकते हैं । इस प्रक्रिया के बाद अगर आप विंडोज एक्सपी का उपयोग कर रहे है तो सुधार की प्रक्रिया के दौरान विंडोज एक्सपी की सीडी की जरुरत हो सकती है इसलिए विंडोज एक्सपी की सीडी तैयार रखें । विंडोज विस्टा या सेवन में आपको सीडी की जरुरत नहीं होगी ।
कंप्यूटर फोर्मेट करने से पहले एक आखिरी औजार के रूप में इसका उपयोग जरुर करें । चूँकि ये पोर्टेबल टूल है इसलिए सेफ मोड़ में भी बिना इंस्टाल किये इसका उपयोग किया जा सकता है ।
सिर्फ 1.2 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।
इस टूल ने मुझे बहुत सी परेशानियों से मुक्ति दिलाई है उम्मीद करता हूँ आपके भी काम आएगी ।
इंटरनेट से जुडी समस्याओं का हल

अगर आपने गलती से इंटरनेट की सेटिंग्स से छेड़छाड़ कर दी है या फिर किसी वायरस की वजह से कोई समस्या आ गई है तो ये टूल आपकी मदद करेगा ।
इस टूल का नाम है Complete Internet Repair और अपने नाम के अनुसार ही ये इंटरनेट की सभी मुख्य समस्याओं को ठीक करने में उपयोगी है ।
इसमें आपको कई तरह के विकल्प मिलते हैं जो आपकी समस्या विशेष को दूर करते हैं या फिर आप सभी विकल्पों को चुनकर विंडोज की मूल इंटरनेट सेटिंग प्राप्त कर सकते हैं ।
सिर्फ 438 केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल उपयोगी औजार ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है ।
Wednesday, February 15, 2012
स्थायी खाता संख्या के लिए आवेदन करना (पैन)
स्थायी खाता संख्या (पीएएन) का आशय दस अंकीय वर्णक्रमिक संख्या से है, जो भारत में आयकर विभाग द्वारा लेमिनेटेड कार्ड के रूप में जारी किया जाता है। उन सबके लिए जो अपनी आम कर विवरणी फाइल करते हैं, पैन संख्या होना जरूरी हैं, चूंकि वर्ष 2005 से आयकर विभाग द्वारा आय विवरणी तथा देश में किसी आयकर प्राधिकारी के साथ पत्र व्यवहार में पैन का जिक्र करना अनिवार्य बना दिया गया है।
अब केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा समय-समय पर अधिसूचित वित्तीय लेन देनों से संबंधित सभी में भी पैन का जिक्र करना अनिवार्य हो गया है जैसा कि अचल सम्पत्ति, मोटर वाहन की बिक्री और खरीद, और नकद भुगतान, कुछ सीमा से अधिक होटलों और रेस्तरा को भुगतान या किसी विदेशी देश में यात्रा करने के संबंध में पैन का जिक्र करना अनिवार्य हो गया है। टेलीफोन या सेल्युलर फोन कनेक्शन प्राप्त करने के लिए पैन का उल्लेख करना अनिवार्य हो गया है। इसी प्रकार बैंक या डाकघर में 50,000 रुपए से अधिक सावधि जमा करने या बैंक में 50,000 रुपए या इससे अधिक जमा करने में पैन का उल्लेख किया जाना है।
पैन के लिए आवेदन कैसे करें ?
आयकर विभाग (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) ने सुनिश्चित किया है कि पैन के लिए आवेदन करना सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया है। आपको केवल अपेक्षित आवेदन प्रपत्र संख्या 49 ए (273 KB)(पीडीएफ फाइल जो नई विंडों में खुलती है।) जमा करने की आवश्यकता है। पैन आवेदन को यूटीआई इन्वेस्टर सर्विसेज लिमिटेड (विभिन्न शहरों में आईटी पैन सेवा केन्द्र का प्रबंधन करने के लिए प्राधिकृत एजेंसी) के वेबसाइट या नेशनल सिक्युरिटीज डिपोजेटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या स्थानीय प्रिंटर्स द्वारा मुद्रित किया जा सकता है या फोटो कॉपी (ए 4 आकार 70 जीएसएम कागज पर) या अन्य किसी स्रोत से प्राप्त किया जा सकता है। प्रपत्र आईटी पैन सेवा केन्द्रों और टी आईएल सुविधा केन्द्रों में भी उपलब्ध है।
फॉर्म पर चिपकाने के लिए आपको हाल ही का रंगीन फोटो की आवश्यकता होगी (आकार 3.5 से.मी 2.5 से.मी)। आपको प्रपत्र 49 ए में आयकर विभाग के संबंधित मूल्यांकन अधिकारी का पद और कोड का उल्लेख करना जरूरी है। आप इसे आईटी पैन सेवा केन्द्रों से प्राप्त कर सकते हैं जो ऊपर सूचीकृत वेबसाइटों में उल्लिखित हैं तथा आवेदन के साथ पहचान और निवास का प्रमाण भी दिया जाएगा।
भरा हुआ आवेदन पप्रत्र को आपके निकटतम आईटी पैन सेवा या टीआईएन सुविधा सेवा में अपेक्षित शुल्क के साथ जमा किया जाना है। ऐसे केन्द्रों का स्थान नीचे दी गई सुविधाओं का उपयोग करके ऑनलाइन देखा जा सकता है।
- आईटी पैन सेवा केन्द्र (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- टीआईएन सुविधा केन्द्र (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
पैन के नए आबंटन के आवेदन इंटरनेट के जरिए भी जमा किए जा सकते है।
नए पैन के लिए आवेदन भी नेट जरिए भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त पैन डाटा में परिवर्तन या सुधार के लिए अनुरोध या नए पैन कार्ड के लिए अनुरोध (मौजूदा पैन के लिए) भी इंटरनेट के माध्यम से किया जा सकता है। और अधिक ब्यौरे के लिए http://www.tin- nsdl.com (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) देखें। यदि पैन आबंटन के लिए आवेदन नेट के माध्यम से भेजा जाता है और भुगतान नामजद क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जाता है है तो प्राथमिकता के आधार पर पैन आबंटित किया जाता है और इसकी सूचना ई-मेल के जरिए दे दी जाती है।
और अधिक सूचना के लिए आयकर विभाग के वेबसाइट पर स्थायी खाता संख्या संबंधी एफएक्यू (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)खण्ड देखें।

